भारत में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब! तमिलनाडु-बंगाल में दिल्ली पुलिस का एक्शन, आठ लोग गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते बेनकाब कर दिया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तमिलनाडु से छह और पश्चिम बंगाल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर देश में बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है. सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं. इनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल संदिग्ध और गुप्त संचार के लिए किया जा रहा था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड के जरिए आतंकी नेटवर्क से संपर्क बनाए रखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *