चक सिरिहरा गांव में गौशाला के दर्जनों मृत गोवंशों के अवशेष मिलने का वीडियो ग्रामीणों ने किया वायरल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

रायबरेली में जिला अधिकारी के सख्त निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा गौशाला के गोवंशों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।और पशु चिकित्सा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आपको बता दे कि आज दिनांक 3 अगस्त 2024 दिन शनिवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के चक सिरिहरा मजरे कनौली गांव यहां के रहने वाले ग्रामीणों ने गौशाला के दर्जन मृत गोवंशों के अवशेष मिलने का वीडियो वायरल किया है और पशु चिकित्सा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि मृत गोवंशों के अवशेष से गांव में दुर्गंध फैल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं ।जिसकी वजह से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है यही नहीं यह मृत गोवंश को जिस इसिया नाले में फेंक दिया जाता है।उसके कुछ ही दूर पर आस्था का प्रसिद्ध प्रतीक मंदिर औघड़ बाबा का आश्रम भी है। जिसके जल से हजारों श्रद्धालु स्नान करके जलाभिषेक करते हैं। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर जिले के अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जबकि जिला अधिकारी हर्षिता माथुर लगातार शासन के निर्देश पर बनाई गई गौशालाओं में रखे गए गोवंशों को संरक्षित करने के लिए और उन पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।मृत गोवंशों के अवशेष का वीडियो वायरल कर जिलाधिकारी से मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संबंध में जब पशु विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन खबर लिखे जाने तक नॉट रीचेबल आ रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *