जालौन अब एचपी के सभी उत्पाद मिलेंगे कोंच में एचपी के सेन्टर का पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया फीता काटकर उदघाटन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

लैपटॉप कम्प्यूटर प्रिन्टर कीबोर्ड सहित सभी कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे-अतुल कुशवाहा

अब एचपी जैसे बड़े ब्रांड के सभी उत्पाद कोंच में मिलेंगे। जिसके लिए एचपी के कर्मचारियों के बीच इस सेन्टर का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर किया।
एसआरपी इंटर कॉलेज के बगल में माय कंप्यूटर सॉल्यूशन को एचपी का ऑथराइज्ड पार्टनर बनाए जाने के शुभारम्भ अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि एचपी एक बड़ा ब्रांड है और काफी लोगों को इस ब्रांड पर विश्वास है और उपयोग में हर दिन इस ब्रांड को ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके प्रोपराइटर अतुल कुशवाहा व सिंपू खरे ग्राहकों को इस ब्रांड के हर सामान को किफायती रेट में दें जिससे लोगों को बाहर इस ब्रांड को खरीदने न जाना पड़े और गारण्टी व वारण्टी की योजना में तत्काल ही प्रोडक्ट को सही करके/कराके जैसे भी सम्भव हो ग्राहकों का दिल और भरोसा जीतें। माय कंप्यूटर सॉल्यूशन कोंच के प्रोपराइटर सिम्पू खरे एवं अतुल कुशवाहा ने कहा नगरवासियों को माय कंप्यूटर सॉल्यूशन पर एचपी के कंप्यूटर लैपटॉप डेस्कटॉप प्रिंटर एवं स्कूल सर्वर कंप्यूटर लैब आदि सभी आसान किस्तों पर 0% इंटरेस्ट पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के द्वारा जो बातें कही गयी हैं हमारा सेन्टर उस पर चलने का पूरा प्रयास करेगा, पूरी ईमानदारी के साथ निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्राहकों से एक बार सेवा का अवसर प्रदान करने देने की बात कही। इस दौरान नरेश कुशवाहा सभासद, भजपा नेता अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, ऋषि अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *