स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर में चला स्वच्छता अभियान

Spread the love

उप संपादक संजय मिश्रा

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन) नगर में दिन सोमवार को सुबह करीब 8:30 बजे स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से घर-घर से कचरा एकत्र किया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान पालिका की टीम ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगो के दरवाजों पर स्टिकर चिपकाए व नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और निर्धारित समय पर कूड़ा गाड़ी में ही कचरा दें साथ ही सड़कों नालियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया टीम ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर की बेहतर रैंकिंग के लिए नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है।
इस मौके पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) मोनिका उमराव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों की सोच में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना भी है उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें।
अभियान में ट्रेनिंग पार्टनर गौरव कुमार राम शरण गुप्ता उर्फ राजा रौनक दीपक तथा डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ी चालक मनीष बब्बा सहित पालिका के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और नगरवासियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *