यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ। जलकल विभाग जोन-3 द्वारा महानगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक (ओएचटी) के स्लूस वाल्व की मरम्मत का कार्य दिनांक 18 मार्च 2026, बुधवार को किया जाएगा। इस आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते महानगर के सेक्टर-बी पाण्डेयटोला, रहीम नगर घोसियाना, सेक्टर-ए महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए 18 मार्च की प्रातःकालीन अवधि में ही अपने घरों में पर्याप्त जल का संचयन कर लें, ताकि दिनभर पानी की कमी न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे जलापूर्ति जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए नागरिक क्षेत्रीय अवर अभियन्ता के मोबाइल नंबर 8173004084 तथा स्टोर इंचार्ज के मोबाइल नंबर 8173004083 पर संपर्क कर सकते हैं।