यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश में
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– जोन-3 में विशेष अभियान, गंदगी फैलाने वालों व बिना लाइसेंस तंबाकू विक्रेताओं पर कार्रवाई
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और व्यवस्थित बनाना है।
इसी क्रम में जोन-03 के अंतर्गत जोनल अधिकारी जोन 3 श्री मनोज यादव के निर्देशन में सेन्ट मेरी अस्पताल से नहर रोड तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध रोकथामात्मक कार्रवाई की गई तथा तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कुल 7 चालान काटे गए, जिनके माध्यम से ₹9,000 की वसूली की गई। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथीन) के उपयोग पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 6 चालान किए गए, जिनसे ₹6,000 का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा बाजार में बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 2 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹400 का स्पॉट फाइन वसूला गया।
इस प्रकार कुल 15 चालानों के माध्यम से ₹15,400 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।