पीड़ित ने पुलिस पर जबरन समझौता कर लेने का लगाया आरोप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच जालौन थाना नदीगांव के ग्राम चंदूपुरा निवासी मेहताब सिंह पुत्र शीतल सिंह ने दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 3 अगस्त 2024 की है जब में अपने पुत्र गुटटी के साथ खेत में चारा काट रहा था उसी समय कमल सिंह पुत्र शीतल सिंह व अभिषेक और वृजमोहन पुत्रगण कमल सिंह एकराय होकर आए और मुझे व मेरे पुत्र को माँ बहिन की गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया किसी प्रकार मै व मेरा पुत्र छूटकर घर आये तो उक्त लोग पीछा करते हुए घर आ गए और वहां पर भी मारापीटा जिसकी सूचना देने जब मै थाना नदीगांव गया तो कमल सिंह बोला कि हम होमगार्ड में हैं और थाना मेरा घर है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और मुझे बराबर धमकी दे रहे हैं कि अगर खेत पर गए तो जान से मार देंगे वहीं पुलिस कह रही है कि समझौता कर लो महताब सिंह ने सी ओ से उपरोक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिस पर सी ओ ने पीड़ित के सामने ही थानाध्यक्ष नदीगांव को फोन कर पीड़ित की डॉक्टरी करवाते हुए मुकद्दमा दर्ज किए जाने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *