यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैसरबाग स्थित लखनऊ महानगर कार्यालय पर 47 वे भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी बैठक की। फिर वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन को लेकर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि 47वे भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे लखनऊ महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा पार्टी का ध्वजा फहराया जाएगा, वही 10 बजे प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण की उपस्थिति में पार्टी का ध्वजा फहराया जाएगा, सायं 5 बजे भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ द्वारा बसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर गौरव सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा जनसंघ के समय से पार्टी के तीन सौ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा।
महानगर एवं मंडल कार्यालय पर तीन दिन 5, 6 एवं 7 अप्रैल को सजावट करने, पार्टी के कार्यालय पर पार्टी का ध्वज 6 अप्रैल को ध्वजा फहराने, कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन तथा मिष्ठान वितरण, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि किया जाएगा । 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच वार्ड में जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे और वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, लाभार्थियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिन्कू सोनकर, विनायक पाण्डेय, दीपक कुमार शुक्ला दीपू, महानगर मंत्री सतीश चन्द्र मिश्रा, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, कोषाध्यक्ष मनोज के गुप्ता, महानगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपेयी , महानगर सहमीडिया प्रभारी संकेत मिश्रा, सहित मण्डल अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहें।