डिप्टी जेलर बन कर गांव पहुंचे अनुपम तिवारी, ग्रामीणों ने फूल-माला से किया जोरदार स्वागत बांटी मिठाइयां

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

मिल्कीपुर, अयोध्या।
जनपद अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया भादी (धरौली) गांव के होनहार युवक अनुपम तिवारी के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर पद पर चयन होने के बाद गांव आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेश स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गांव पहुंचते ही परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्वागत करने वालों में प्रताप नारायण मिश्र उमेश मिश्रा राम अक्षयबर सिंह, रामसुंदर यादव, जगराम शर्मा, लवकुमार शर्मा, अनिकेत तिवारी और प्रभाकांत पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अनुपम तिवारी के इस सफलता पर उनके परिवार में भी खुशी की लहर है। पारिवारिक सदस्यों में बड़े पिता राजनरायण तिवारी, पिता श्याम नारायण तिवारी एवं चाचा विश्वनाथ तिवारी ने इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अनुपम की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि अनुपम तिवारी ने अपनी मेहनत और संघर्ष से यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनका यह चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए अनुपम तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय रन बहादुर तिवारी को देते हुए कहा कि निरन्तर अध्ययन और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बिषय में इनका कहना है कि कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है बस सच्चे मन और लगन के साथ कड़ी मेहनत करना चाहिए। सोशलमीडिया पर बोलते हुए कहा कि इसका छात्रों को सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए आनलाइन कंटेंट लेकर पढाई घर पर भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *