ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, टला बड़ा हादसा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़- गुमावां लाही बॉर्डर सम्पर्क मार्ग पर भैरीखेड़ा शिवगंज के पास ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित खेत में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवगढ़ कस्बे की ओर से श्री बरखण्डीनाथ गांव की ओर जा रहा ट्रैक्टर शिवगढ़ रजबहा की पुलिया से पहले अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया है। ट्रैक्टर पलटने से पहले ही ड्राइवर ट्रैक्टर से नीचे कूद गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *