प्रसाद बांटने के दौरान हुए बिबाद में पुलिस ने लिखा मुकद्दमा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन) नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी निवासी भानु प्रताप पत्र राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 4 अप्रैल 2026 समय करीब 10.15 बजे सुबह की है जब मैं हुलका देवी मंदिर पड़री में भंडारे का प्रसाद बांट रहा था उसी समय कस्बा कोंच का निबासी कान्हा पुत्र पंकज एवं पंकज सोनी पुत्र अज्ञात मूल निवासी ग्राम अंडा आये और जब मैने उन्हें प्रसाद दिया तो कान्हा सोनी बोला कि मुझे और प्रसाद चाहिए मेरे द्वारा मना करने पर उक्त लोग गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे तभी वहीं पर मौजूद मेरी पत्नी मुझे बचाने आयी तो उसके साथ भी गाली गलौच कर मारपीट उक्त लोगों ने की लोगों के आ जाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए भानु प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने धारा 115(2)/352/351(2) बी एन एस में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *