यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शनिवार को अलकायदा आतंकी संगठन के नाम से ईमेल आया था. जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. अब पुलिस ने इस धमकी भरे मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बेगुसराय का रहने वाला है, लेकिन उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी का नाम मोहम्मद जाहिद बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी कोलकाता में रहकर दुकान चलाता है. अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है. धमकी भरे मेल के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू की थी. अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.