यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि वह और उनकी पत्नी, रिनिकी भुइयां सरमा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह विवाद खेड़ा द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और दुबई में अघोषित संपत्तियां हैं।
असम में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास UAE, एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के तीन पासपोर्ट हैं, जिनकी वैधता क्रमशः 2027, 2031 और 2029 तक है। इन आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए इसे मानहानि का मामला बताया है।