तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़(रायबरेली) घर से खेत जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फ़ानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बाजिदपुर मजरे देहली गांव की है। जानकारी के मुताबिक बाजितपुर गांव का रहना वाला दिनेश यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र रामसजीवन रविवार की देर शाम घर से पैदल खेत जा रहा था तभी ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दिनेश यादव को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई, जिसे लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस से आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा.सौरभ सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जिनके करुण क्रन्दन से समूचा गांव कराह उठा। चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि युवक के परिजन मृत अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर आए थे, अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इनसेट….

परिजनों ने पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चढ़ाने का लगाया आरोप

मृतक गैर शादी शुदा था, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने जानबूझकर उसके दिनेश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *