प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, यह संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करता है” — डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही हमारी कार्यसंस्कृति की पहचान है, इन्हीं मूल्यों से संगठन और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं” — डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस महाअभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

अवध विहार योजना स्थित ट्यूलिप गार्डन में आयोजित अर्जुनगंज मंडल प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा एवं कार्यसंस्कृति को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं वैचारिक स्पष्टता का संचार किया। अर्जुनगंज मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया।

इसी क्रम में सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आकृति डिलाइट्स लॉन, रुचि खंड-2, कम्युनिटी सेंटर, लखनऊ में मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश तूफानी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार एवं राष्ट्रहित में समर्पण के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र बाजपेयी, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद हिमांशु अंबेडकर, पार्षद विमल तिवारी, पार्षद कमलेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

वहीं सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल में वृंदावन कॉलोनी स्थित कान्हा बैंक्वेट हॉल, सेक्टर 6E में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमाकांत “राजन” मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र में संगठनात्मक दक्षता, अनुशासन एवं सेवा भाव को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संगठन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सशक्त, अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को गति देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करते हैं तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते हैं।

यह महाअभियान सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं वैचारिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली पहल सिद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *