बेल्डिंग की चिंगारी से खेत में खड़ी पराली में लगी आग से हड़कंप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच ग्राम खैरी में डाली जा रही गैस पाइप लाइन में बड़ी लापरवाही सामने आई है, बेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से खेत में पड़ी गेहूं की पराली में आग लग गई जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तक नहीं पहुंच पाई वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी के खेतों से गैस की नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। रविवार को गांव के किसान रामप्रताप के खेत में गैस पाइप लाइन में बेल्डिंग का काम किया जा रहा था तभी बेल्डिंग की चिंगारी से खेत में खड़ी पराली ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग का रौद्र रूप देख आसपास के खेतों वाले किसान बुरी तरह घबरा गए और वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *