देवरिया में डिप्टी CMO पर गंभीर आरोप: सरकारी नौकरी के साथ निजी अस्पताल संचालन, सी एम से शिकायत

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

देवरिया: जिले में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच स्वास्थ्य विभाग पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि एक डिप्टी सी एम ओ, शासन से वेतन लेने के बावजूद अपना निजी अस्पताल चला रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उक्त अधिकारी को सी एम ओ का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रशासन अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चला रहा है।

एक समाजसेवी ने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है और जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित डिप्टी सी एम ओ के निजी अस्पताल संचालन से जुड़े कई दस्तावेज और सबूत भी जुटाए जा रहे हैं, जिनका जल्द खुलासा होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *