लखनऊ में नगर निगम की कार्रवाई, अशरफ नगर में सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– जेसीबी से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण, 50 लाख रुपये मूल्य की जमीन कराई गई खाली

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाया और शासकीय भूमि को मुक्त कराया।

यह कार्रवाई अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर श्री अंकित शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रभारी अधिकारी संपत्ति श्री रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम लखनऊ श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने पूरी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया।

प्रशासन के अनुसार, ग्राम अशरफ नगर में खसरा संख्या 734/1, रकबा 0.253 हेक्टेयर (ऊसर) के रूप में दर्ज शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर एवं प्लॉटिंग कर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। इससे नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम श्री तेजस्वी प्रकाश ने किया। अभियान में नगर निगम के लेखपाल श्री अनूप गुप्ता, अनुचर श्री लालता प्रसाद तथा तहसील लेखपाल श्री आदेश शुक्ला ने सक्रिय सहयोग दिया। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की ईटीएफ (ETF) फोर्स भी मौके पर तैनात रही।

इस अभियान के तहत कुल लगभग 500 वर्गमीटर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *