लखनऊ पूरब विधानसभा के संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए डॉ नीरज सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

पूरब विधानसभा, इंदिरा नगर स्थित मैथिली शरण गुप्त वार्ड के दत्त भवन में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अंतर्गत संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नीरज सिंह, पूरब विधायक ओ पी श्रीवास्तव उपस्थित होकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया।

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने पेपर मिल वार्ड से श्री महेंद्र प्रताप सिंह, कॉल्विन तालुकदार वार्ड से मनोज साथी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से जितेंद्र वाल्मीकि, विवेकानंद वार्ड से श्री रमेश वाल्मीकि एवं मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से श्री रामप्रवेश रावत को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डॉ नीरज सिंह ने कहा कि हम सब एक ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने न केवल भारत के संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के सबसे वंचित और पीड़ित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया। बाबा साहब महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। बाबा साहब का जीवन संघर्ष, साहस और संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जन्म लेकर उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, जी डी शुक्ला, सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, कार्यालय प्रभारी डेनिश सोनकर, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *