राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में नगर निगम का शांतिपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान, किसी विवाद की पुष्टि नहीं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में सुगम यातायात और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक मार्केट में भी एक नियोजित और शांतिपूर्ण अभियान चलाया गया।

जोनल अधिकारी जोन 2 श्री संजय यादव ने बताया कि यह कार्रवाई राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री ऋषभ गुप्ता द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर की गई। बाजार क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण के कारण आवागमन में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम ने थाना तालकटोरा पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान चलाया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री ऋषभ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का भी पूरा सहयोग रहा।

नगर निगम की टीम ने दोपहर लगभग 2:00 बजे तक अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान के दौरान कहीं भी किसी प्रकार का विवाद, तनाव या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें न तो किसी प्रकार का बल प्रयोग किया गया और न ही किसी के साथ दुर्व्यवहार की कोई घटना सामने आई।

अभियान समाप्त होने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद बाजार क्षेत्र के एक व्यापारी के निधन की खबर मीडिया में प्रसारित हुई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दुखद घटना का अतिक्रमण हटाओ अभियान से कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *