सपा सुप्रीमो का ब्राह्मण प्रेम 2027 के विधानसभा चुनाव में कर सकता हैं धमाल

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

गोसाईगंज सीट पर टिकी ब्राह्मणों की निगाहें

सपा सुप्रीमो के ब्राह्मण प्रेम का जादू इस समय ब्राह्मणों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। सपा सुप्रीमो के इस निर्णय से ब्राह्मण समाज गदगद हैं।जो फुला नही समा रहा है। यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद अयोध्या लोकसभा सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के गत लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे सच्चिदानंद पाण्डेय को पार्टी में शामिल कराकर बडा दांव खेला हैं। यूपी के 10 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से जोड़कर यह मामला देखा जा रहा है।
2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का यह फार्मूला आगे बढ़ा तो ब्राह्मण अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर अपने किसी स्वजातीय कद्दावर नेता को पार्टी से टिकट देने का दावा पेश कर सकता हैं।इसका ताना बाना अभी से ही ब्राह्मणों द्वारा बुना जा रहा है। सपा सिंबल पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँचे वर्तमान विधायक अभय सिंह इस सीट को किसी कीमत पर छोड़ना नही चाहते हैं और उनका परिवार घर से लेकर घाट तक लोगो के सुख दुःख में लगा हुआ है। सपा से बागी तेवर अपना कर अभय सिंह इस समय भाजपा के मिशन पर काम कर रहे हैं। अभय सिंह के इस दांव के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व उनका खेमा मौन हैं। श्री तिवारी व उनके समर्थकों का मौन 2027 में टूटा तो खेल बड़ा हो सकता हैं।
चूंकि एक म्यान में दो तलवारे साथ नही रह सकती। अब वर्तमान विधायक अभय सिंह व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के आगे निर्णय लेने को लेकर लोगो की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *