राम जानकी मंदिर में राम कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारा

Spread the love

*जिला संवाददाता कपिल गुप्ता/ओपी गुप्ता प्रदेश जनहित खबर*

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत प्राचीन राम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा के अंतिम दिन वैदिक विधि विधान के अनुसार हवन पूजन के बाद कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य बनाया।
आयोजक महंत गुरुप्रसाद यज्ञसैनी ने बताया कि भंडारा लगभग 3 बजे से प्रारंभ हो गया है जो प्रभु की इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा। भंडारे में पूरे मंदिर परिसर के आसपास हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भंडारे का सही संचालन हो सका और कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। 7 दिनों तक आयोजित राम कथा में राजनेता, समाजसेवी, धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित हुए। आयोजन की सफलता के लिए समस्त श्रद्धालुओं सहित प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

सात दिनों तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

राम जानकी मंदिर में महंत गुरुप्रसाद यज्ञसैनी द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया गया। श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओ ने सात दिन तक भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। राम जानकी मंदिर की अद्भुत छटा, भक्तों की श्रद्धा एवं आस्था का ही परिणाम है कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 7 दिवसीय श्री राम कथा में धर्मपथ गामिनी, वृंदावन धाम मथुरा निवासी देवी पूजा किशोरी जी द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से संगीतमय श्री राम कथा का वाचन किया गया।

भक्ति मार्ग से जुड़ने की अपील

कथा वाचिका पूर्णिमा मिश्रा ने कथा में भक्तों को श्री राम कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, जेबी सिंह, सुत्तन सिंह, शालू गुप्ता,अभिषेक यज्ञसैनी,मनोज यज्ञसैनी,नन्द किशोरी तिवारी, अरुण सिंह, रिमझिम यज्ञसैनी,ज्योति यज्ञसैनी,कोमल यज्ञसैनी,सुनीता यज्ञसैनी,शिवांशी यज्ञसैनी,लाडो यज्ञसैनी,कान्हा यज्ञसैनी,राजा यज्ञसैनी,तुषार यज्ञसैनी,छेदीलाल यज्ञसैनी,शिवदेवी शर्मा,भोला कश्यप राज दीक्षित हरियाणा वाले राकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *