मध्य प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव ग्वालियर रीवा-जबलपुर समेत पच्चीस जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता

भोपाल। वर्तमान में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में दो चक्रवात बने हुए हैं। दो अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वातावरण में नमी आने का सिलसिला बना रहने के कारण ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल बने रहेंगे, साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, दो दिन बाद मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के भी आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश से लगे राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर दो चक्रवात बने हुए हैं।अलग-अलग प्रणाली सक्रिय
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मजबूत स्थिति में बना हुआ है। एक अन्य चक्रवात उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका बीकानेर, रोहतक, फतेहगढ़, कोंटई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। इनके प्रभाव से कहीं मध्यम और कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। चूंकि अब मानसून द्रोणिका धीरे-धीरे हिमालय की तरफ खिसकने लगी है। इस वजह से दो दिन बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार भी दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *