रायबरेली दो दिन पहले हुई दलित युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासे का दावा आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

रायबरेली में दो दिन पहले दलित युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले का रायबरेली पुलिस ने खुलासे के दावा किया है। रायबरेली पुलिस ने हत्या में शामिल 6 हत्यारोपियों को हत्या करने वाले अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नाग पंचमी के दिन मृतक अर्जुन पासी की आरोपी नवीन सिंह से मामूली कहासुनी हुई और मृतक ने नवीन सिंह को थप्पड़ मार दिया था। अपने अपमान का बदला लेने के लिए अर्जुन पासी की हत्या की गई थी। मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया मजरे भुवालपुर सिसनी गांव का था जहां 11 अगस्त की रात बेचूलाल के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासी को यहीं के रहने वाले नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को किसी बात पर थप्पड़ मार दिए थे। इसी को लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन सरोज को बुलवाया था। आरोप है कि अर्जुन सरोज जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा असलहे से लैस नवीन सिंह ने उसपर फायर कर दिया। गोली लगने से अर्जुन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही भीम युवा संगठन से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुँच कर हंगामा शुरू कर दिया है इस मामले में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों के द्वारा सात लोगों के खिलाफ नाम जब तहरीर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने सभी हत्या आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *