लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया स्मार्ट क्लासेज एवं म्यूजिक रूम का उद्घाटन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

आज आलमबाग गुरुद्वारा साहिब में दशमेश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित स्मार्ट क्लासेस एवं म्यूजिक रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

बदलते समय के साथ शिक्षा में तकनीक का समावेश अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट क्लासेस जहां बच्चों को आधुनिक और रोचक तरीके से सीखने का अवसर प्रदान करेंगी, वहीं म्यूजिक रूम उनकी रचनात्मक प्रतिभा को पहचानने और निखारने का माध्यम बनेगा। मुझे विश्वास है कि यह महत्वपूर्ण पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, पार्षद श्रीमती चरनजीत गांधी जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री गिरीश मिश्रा जी, पूर्व मीडिया प्रभारी श्री सतबीर सिंह राजू जी, डिविजनल वार्डन एवं राष्ट्रपति पदक से अलंकृत श्री विनोद रात्रा जी, सरदार गुरजीत सिंह छाबड़ा जी, श्री संदीप आनंद जी, श्री सरबजीत सिंह जी, श्री अनिल वर्मा जी, दशमेश पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सरबजीत कौर जी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस सराहनीय पहल एवं सफल आयोजन के लिए आलमबाग गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निर्मल सिंह जी सहित पूरी आयोजन समिति और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *