आगरा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी आईएएस डॉ. हरिओम जी, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता, मा0 विधायक चैधरी बाबूलाल जी व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी व जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य वन संरक्षक श्री अनिल पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में शास्त्रीपुरम, ब्लॉक डी पार्क में किया गया वृक्षारोपण।

वृक्षारोपण को जनभागीदारी से बनाएं सामाजिक आंदोलन, ‘रोपण दिवस’ के साथ मनाया जाए ‘पोषण दिवस’— मा.केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी

‘एक पेड़ माँ के नाम’ प्रकृति और मातृभूमि से आत्मीय जुड़ाव का अभियान, पौधों का परिवार के सदस्य की तरह करें संरक्षण— मा.उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी

35 करोड़ पौधरोपण का महायज्ञ भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी, प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक करे संरक्षण— नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम जी

जनपद में 01 माह बाद चलेगा पोषण अभियान, मनाया जाएगा पोषण-डे, रोपित पौधों की जीवितता की जाएगी सुनिश्चित

आगरा.12.07.2026/आज मा0 केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, मा0 उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी आईएएस डॉ. हरिओम जी, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता, मा0 विधायक चौधरी बाबूलाल जी व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी व जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह व मुख्य वन संरक्षक श्री अनिल पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में शास्त्रीपुरम, ब्लॉक डी पार्क में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन कर का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा, देखभाल एवं जीवित रहने की दर सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं और उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ‘रोपण दिवस’ के साथ ‘पोषण दिवस’ मनाने का सुझाव देते हुए लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने पर बल दिया।

मा. उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी ने कहा कि हमारी ऋषि-मुनियों ने औषधीय पौधों पर शोध कार्य किए थे, उनको अगली पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु वन विभाग ऐसे औषधीय, छायादार वृक्षों की अधिकाधिक लगाने का कार्य करे। प्राचीन परंपरा में प्रकृति और वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान उसी भावनात्मक परंपरा को आधुनिक जनआंदोलन का स्वरूप देता है। माँ के नाम लगाया गया पौधा हमें प्रकृति और मातृभूमि से आत्मीय रूप से जोड़ता है तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का भाव जगाता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण की सार्थकता तभी है, जब लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण और संवर्धन भी परिवार के सदस्य की तरह किया जाए।

प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता, उ0प्र0 शासन व जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी डॉ हरिओम जी ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संकल्प है। प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधरोपण का वृहद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी एवं भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरणीय संतुलन के लिए हरित आवरण में निरंतर वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाकर उसे अपनी आंखों के सामने वृक्ष बनते देखना जीवन के सबसे बड़े सुख और संतोष में से एक है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय रूप से समृद्ध उत्तर प्रदेश सौंपने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण, भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए वृक्षों का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ तथा जनपद आगरा में लगभग 53.94 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद का वर्तमान हरित आवरण लगभग 6.85 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने विशेष रूप से स्कूली बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष बनाना अधिक महत्वपूर्ण है। बच्चे अपने घर, विद्यालय एवं आसपास उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाएं और कम से कम एक से दो वर्ष तक उनकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने सभी से प्रत्येक वर्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने और उसकी परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे जनपद और प्रदेश को अधिक हरा-भरा बनाया जा सके।

जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ.हरिओम जी द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए थे कि वृक्षारोपण करने के बाद स्थलवार संबंधित सरकारी विभागों के नामित अधिकारी,सिविल सोसायटी तथा आमजन की भागीदारी वाली कमेटियों का गठन कर उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में पौधारोपण रखरखाव की जिम्मेदारी देकर पौधों की देखरेख, सुरक्षा संरक्षा हेतु कार्य योजना बना कर कार्य किया जाए, जिलाधिकारी महोदय ने उक्त सिविल सोसायटी व आमजन की भागीदारी वाली कमेटियों का गठन करने व जनपद में 01 माह बाद पोषण अभियान, पोषण- डे आयोजित करने के संबंधित को निर्देश दिए, जिससे रोपित पौधों की जीवितता की सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में डीएफओ श्री राजेश कुमार ने बताया कि जनपद को आवंटित लक्ष्य 53.94 लाख के सापेक्ष विभिन्न विभागों ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतराज विभाग, आवास विकास विभाग,,औद्योगिक विकास विभाग,नगर विकास विभाग, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग समेत समस्त विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण किया गया है।
कार्यक्रम में स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों एवं विभिन्न स्कूल के छात्रों द्वारा उत्साहपूर्ण सहभागिता करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी आईएएस डॉ. हरिओम जी, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी में रोपे गये कुल 05 हजार पौधों का वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *