लखनऊ सरोजनी नगर विधानसभा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत टीम विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा किया किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने पूजनीय जनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का पावन संकल्प है
इसी पावन अभियान के अंतर्गत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से टीम_राजेश्वर ने आज नारायणपुर स्थित सुकाली बाबा मंदिर परिसर में परम पूजनीय स्वर्गीय माँ तारा सिंह की पावन स्मृति में एक पौधे का वृक्षारोपण किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा इसी पावन स्थल पर परम पूज्य बाबू जी स्वर्गीय श्री रण बहादुर सिंह की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपा गया था। आज वह पौधा विकसित होकर एक सुदृढ़ वृक्ष का स्वरूप ले रहा है, जो उनकी प्रेरणा, स्नेह और आदर्शों की जीवंत स्मृति का प्रतीक है।

इस अवसर पर टीम राजेश्वर ने रुद्राक्ष वृक्ष का अवलोकन कर परम पूज्य बाबू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही माँ तारा देवी जी की स्मृति में रोपा गया पौधा भी आने वाले वर्षों में एक विशाल वृक्ष बनकर प्रकृति संरक्षण के साथ उनकी पावन स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखेगा।

इसी क्रम में टीम राजेश्वर ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक और पौधे का वृक्षारोपण किया तथा प्रकृति संरक्षण, मातृ सम्मान एवं नेट जीरो सरोजनी नगर के संकल्प को पुनः दोहराया।

एक पौधा केवल हरियाली नहीं बढ़ाता, बल्कि संस्कार, स्मृतियाँ और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी सशक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *