यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। भैंसें चराने गए चराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसकी जानकारी होते हैं परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर की है। ग्रामीणों के मुताबिक रघुनाथ खेड़ा गांव का रहने वाला अर्जुन उम्र 21 वर्ष पुत्र देवतादीन रावत रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 9 बजे खाना खाकर घर से भैंसें चराने के लिए निकाला था। अर्जुन दोपहर बाद तक जब भैंसें लेकर घर नही आया तो परिजनों ने अर्जुन की तलाश शुरू कर दी। परिजनों को ग्रामीणों से जानकारी मिली की मुशाहिद खेड़ा के सामने गूढ़ा रजबहा के किनारे स्थित बुलाकी के तालाब की ओर अर्जुन भैंसे लेकर गया था जब परिजन वहां पहुंचे देखा कि भैंसें चर रही थी किन्तु अर्जुन वहां नहीं था। काफी खोजबीन के बाद अर्जुन का शव बुलाकी के तालाब में जलकुम्भी के बीच फंसा मिला। जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। परिजनों ने जिसकी सूचना डायल 112 नम्बर पर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मछली पकड़ने गया था, हालांकि मृतक भैंसे से चराने गया था।
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।