लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी राजेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष- अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम ने आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में वॉर रूम और कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव गण धीरज गुर्जरराजेश तिवारी प्रदीप नरवाल नीलांशु चतुर्वेदी सत्यनारायण पटेल रूम प्रभारी श्री संजय दीक्षित जी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जमीनी स्तर पर जनता की आवाज को पूरी मुखरता से उठाने पर विशेष रणनीति तैयार की गई।
डिजिटल नेटवर्क और ग्राउंड स्तर के समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को सीधे तौर पर उठाया जा सके। इस बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि उत्तर प्रदेश का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और ऊर्जा के साथ जनता के हक और सच की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *