यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रायबरेलीl शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। इसी विचार को साकार करते हुए श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज में गुरुवार को विद्यालय 82वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। 16 जुलाई 1945 को स्थापित यह शिक्षण संस्थान आज भी ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं विद्यालय के संस्थापक श्री बरखण्डी नरेश महेश प्रताप नारायण सिंह ‘जुदेव’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने विद्यालय की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त हजारों छात्र आज बैंक, रेलवे, पुलिस, सेना, प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में देश की सेवा कर रहे हैं।
लोक सेवा आयोग की कृषि तकनीकी सहायक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को ‘श्री बरखण्डी विद्यारत्न सम्मान’ तथा बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अर्चना’ का विमोचन भी किया गया। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव,हर्री बहादुर सिंह,भूपेंद्र कुमार,ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह,बृजेश सिंह,पवन सिंह,जयजीत सिंह,ओम प्रकाश,अभय राज सरोज,लक्ष्मी नारायण,अविनाश सोनकर,राम सजीवन पटेल,
विकास वर्मा,विजय चौधरी,अरविंद शुक्ल,राज बहादुर सिंह, अरविन्द शुक्ला,अरुन त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।