यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ ग्रीन एवं क्लीन सरोजनीनगर के संकल्प को साकार करते हुए सरोजनीनगर में सात ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना सुनिश्चित हुई है। यह पहल न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।
लखनऊ जनपद के नव विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित सत्रह ईवी चार्जिंग स्टेशन में से सात स्टेशन सरोजनीनगर को प्राप्त होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा भविष्य की टिकाऊ परिवहन व्यवस्था के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।