महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा परिसर में किया श्रमदान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ 200 घंटे का महा सफाई अभियान जारी

लखनऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा निरंतर 200 घंटे का महा सफाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर मा० कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, उपविजेता श्री रजनीश गुप्ता जी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रंजना द्विवेदी जी, जोन-1 के जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं सफाई करते हुए नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प है। जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक एक साथ श्रमदान करेंगे, तभी स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकेगा।

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 200 घंटे के महा सफाई अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में ‘क्लीन ग्रीन फेस्टिवल’ थीम के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरित बनाने का संदेश भी दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा प्रारंभ किए गए 157 घंटे के महा सफाई अभियान को बढ़ाकर 200 घंटे किया गया है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई, स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महापौर ने नागरिकों से “श्रमदान—एक घंटा, एक दिन, एक साथ” के संकल्प के साथ अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *