लखनऊ डॉ आकाश अग्रवाल आगरा डॉ संजयन त्रिपाठी होगे गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आगरा शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ0 आकाश अग्रवाल और गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी रहे डॉ0 संजयन त्रिपाठी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
श्री अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं तथा उनके साथ आए समर्थकों का भी स्वागत किया। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद श्री अखिलेश यादव ने डा. आकाश अग्रवाल को श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता की जगह आगरा शिक्षक क्षेत्र से और डॉ. संजयन त्रिपाठी को श्री कमलेश यादव की जगह गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व में घोषित दोनों प्रत्याशियों प्रकाश चंद्र गुप्ता और कमलेश यादव की सहमति से आज शामिल होने वाले नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ेंगे। डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ समाजवादी पार्टी के शिक्षक, स्नातक क्षेत्र के घोषित सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने त्याग किया है उनका हमेशा सम्मान होगा और जब समय आएगा तो उनको सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *