लगातार 186 सप्ताह से जनता के बीच डॉ. राजेश्वर सिंह, सरोजनीनगर में जनसेवा का सिलसिला जारी; ग्राम अनौरा पहुंचा “आपका विधायक, आपके द्वार”

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से अनौरा में खेल प्रतिभाओं को मिला मंच—194वां बॉयज और 134वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित

लखनऊ सरोजनीनगर में जनता से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। “आपका विधायक, आपके द्वार” के माध्यम से लगातार 186वें सप्ताह मंडल सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम के अनौरा क्षेत्र में जनसुनवाई एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सीधे सुना गया और विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में विद्युत संबंधी 1, ट्रांसफर संबंधी 2, आर्थिक सहायता के 3, हैंडपंप के 2, मोबाइल संबंधी 1, सड़क एवं नाली के 2, सोलर लाइट का 1, मंदिर संबंधी 1 तथा अन्य 1 आवेदन प्राप्त हुआ। सभी प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

जनसुनवाई के साथ बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान 194वें बॉयज यूथ क्लब एवं 134वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को 2 क्रिकेट किट एवं 2 वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बालिकाओं को कैरम एवं बैडमिंटन का खेल सामान प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन सुगम होगा और उन्हें अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुनवाई से जोड़ते हुए श्री साईं ऑप्टिकल्स के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 140 क्षेत्रवासियों की आंखों की जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार चश्मों की जांच एवं उपलब्धता की व्यवस्था भी की गई, ताकि दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आवश्यक सुविधा मिल सके।

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक समाधान, हर विद्यार्थी तक अवसर और हर युवा तक अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल किसी भी सशक्त समाज की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ “आपका विधायक, आपके द्वार” के माध्यम से जनसुनवाई को जनकल्याण की विभिन्न पहलों से जोड़ते हुए सरोजनीनगर के प्रत्येक परिवार तक सुविधाओं और अवसरों की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास निरंतर जारी है।

“आपका विधायक, आपके द्वार” का लगातार 186वें सप्ताह तक जारी रहना जनता से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सतत प्रयास का परिचायक है। अनौरा में जनसुनवाई के साथ शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, बालिकाओं और जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया। सरोजनीनगर में जनसुनवाई और जनकल्याण का यह क्रम निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *