यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी से व्यापारियों से जोड़ने के लिए समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 लगातार पूरे प्रदेश के 75 जिलों के 18 मंडलों के मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन आयोजन के क्रम में जनपद लखनऊ में सरोजनी नगर थाने के सामने हज हाउस के बगल में स्थित निरालाज फोर सीजंस बैंक्वेट हॉल में लखनऊ मण्डल (जनपद लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी एवं रायबरेली) का ‘पीडीए व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन‘ का भव्य आयोजन हुआ।
लखनऊ मण्डल के पीडीए व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में जनपद लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी एवं एवं रायबरेली जिलों के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष व महानगर संगठन के पदाधिकारियों एवं वैश्य-व्यापारी समाज के लगभग 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता एवं सपा प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया आदि मंचासीन रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया तथा कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा उ०प्र० के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार केवल अमीरों और पूंजीपतियों के लिए काम करती है, सरकार की नीयत फुटकर, रेहड़ी, पटरी गुमटी, खुमचा सहित छोटे दुकानदारों को खत्म करके पूरे व्यापार को कारपोरेट जगत के बड़े खिलाड़ियों को स्थापित करने की है।
समाजवादी व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है। मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के साथ चुंगी से भी मुक्ति दिलाई थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते व्यापार और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं।
सम्मेलन में प्रदेष उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेा सचिव रामज्ञान गुप्ता, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अरविन्द केसरवानी, प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव सचिन शर्मा सहदेव, प्रदेश मीडिया एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता आदि ने अपने विचार रखें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है। मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के साथ चुंगी से भी मुक्ति दिलाई थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते व्यापार और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं।
लखनऊ सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव जयंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यापारी परेशान हैं। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, सतीश गुप्ता व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी लखनऊ पंडित शुभम राय, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव संतोष सेठिया ने भी अपने विचार रखे।
अंत में सभी वक्ताओं एवं नेताओं ने सम्मेलन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों, व्यापारी, वैश्य एवं बनिया समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा के चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया और व्यापारी समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष लखनऊ संजय यादव, महानगर अध्यक्ष निखिल सिंघल, राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश सचिव शुभम राय, प्रदेश सचिव संतोष सेठिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन शर्मा सहदेव, प्रदेश सचिव बृजेश गुप्ता, प्रदेश मीडिया एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता, पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र यादव, अमित रस्तोगी, जिला महासचिव रवि वर्मा, हरदोई जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना, जिला महासचिव अवनीश यादव, उन्नाव जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, सीतापुर जिलाध्यक्ष संजय वर्मा, लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष दीपक रस्तोगी एवं रायबरेली जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, जनपद रायबरेली से धर्मेंद्र गुप्ता, कुणाल, पुनीत, मिराज अली, सतीश श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह, अजीत श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, आशीष वर्मा, अमित गुप्ता, वीरेंद्र चौरसिया, अभय सिंह, शिवम श्रीवास्तव, नौशाद अली, ओम प्रकाश यादव, रोहित शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, अंकित गुप्ता, संतोष सोनी, सुधांशु वर्मा, अमित सिंह, आलोक बाजपेई, विजय गुप्ता, सोमनाथ वैश्य, योगेंद्र यादव, राज हिरवानी, शिव शंकर, लखनऊ से सूरज चौरसिया, मुकेश अरोड़ा, घनश्याम, संदीप शर्मा, विशाल, राहुल, मुशर्रफ खान, तुर्रम खान, मोहम्मद दानिश, काशिफ, आमिर, शरीफ खान, शाहीन, मोहम्मद शरीफ अली, अंसार,, हरदोई से शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद, रामदत्त गुप्ता, सोनू गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, डॉ सौरभ यादव, रामू यादव, गोपेश राठौर , डॉ कुलदीप यादव, डॉ नवीन यादव, गंधर्व यादव, दयाराम गुप्ता, मोहित गुप्ता, शिवम गुप्ता त्यागी, ऋषभ गुप्ता, लकी गुप्ता, बृजेश यादव , राहुल, कौशल, आकाश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, मुकेश वर्मा आकाश वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, विकास गुप्ता, अंकित यादव, रवि गुप्ता, अंकित सिंह परौची, मुकेश यादव, हिमांशु यादव, विवेक यादव, अभिषेक यादव, श्याम यादव, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी, शिवम सिंह, हिमांशु कुशवाहा, बलवीर सिंह, अवध सिंह यादव, शिवेंद्र सिंह, प्रेमचंद राजवंशी, वीरेश यादव, इंद्रपाल वर्मा, कपिल यादव, आकाश यादव, बबलू गुप्ता, श्याम प्रकाश वर्मा, रामेंद्र सिंह शर्मा, आशीष कश्यप, सूरत सिंह, सुमानसी, नीरज सिंह, रमन सिंह, डॉ0 सौरव यादव, कुलदीप यादव, श्याम प्रकाश, राम सिंह, श्यामू बाजपेई, रामचंद्र वर्मा, राणा प्रधान, हिमांशु गुप्ता, राम सिंह गुप्ता, अभिषेक वर्मा, आयुष सिंह, मुकेश गुप्ता, अशोक प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, एक यादव, आव सिंह, राहुल यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, मोहित शुक्ला, उदयवीर कश्यप, नितिन प्रसाद, देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, नरसिंह यादव, सचिन यादव, राजवीर यादव, श्यामवीर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, सोमेश सिंह, अंकित यादव, रामेंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रधान, शरद यादव, शिव किरण सिंह, नवीन गुप्ता, रामू गुप्ता, सर्विस, सर्वेंद्र गुप्ता, रामेंद्र कुशवाहा, आलोक सिंह, सत्यम शर्मा, अभिषेक शर्मा, आनंद यादव, उपेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुखसागर यादव, जायदात यादव, विमलेश सिंह आदि उपस्थित थे