फंदे से लटकती मिली विवाहिता हुई मौत, मचा कोहराम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत अम्बेडकर नगर वार्ड 9 स्थित अगरखेड़ा में देर रात एक विवाहिता घर के अन्दर धन्नी के सहारे साड़ी के फंदे से लटकती मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि सुनीता मौर्या (35) पत्नी विनोद कुमार मौर्या ने रात में बच्चों, सास और ननद को भोजन कराया। इसके बाद परिवार के लोग घर के बाहर टीनशेड के नीचे सोने चले गए। देर रात ननद शिखा मौर्या ने कमरे के दोनों दरवाजे बन्द देखे तो आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह दूसरे की छत से नीचे कमरे में पहुंची, जहां सुनीता फंदे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे नीचे उतारकर आटो से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रात 12:55 बजे परिजनों ने पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी 8498 के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनीता का मायका बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में है। उसका विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व विनोद से हुआ था। विनोद सोमवार को बच्चों से मिलने के बाद ट्रक लेकर बांदा चला गया था। घर पर सास रामकली, ननद शिखा और दो बच्चे वैष्णवी (7) व शिवांश (ढाई वर्ष) हैं।
सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पीएम के लिए भेजा गया है,मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *