डिफेंस कॉलोनी, वार्ड खरीका प्रथम, में सुनीं जनसमस्याएँ, नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों की हुई जाँच – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, चार विद्यार्थियों को मिलीं साइकिलें

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026। सरोजनीनगर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत लगातार 187वें सप्ताह जनसुनवाई शिविर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। डिफेंस कॉलोनी, वार्ड खरीका प्रथम, सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल में आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

शिविर में सड़क एवं नाली निर्माण, राजस्व विभाग, सोलर लाइट, आर्थिक सहायता, साइकिल, लैपटॉप, बिजली विभाग, सिलाई मशीन, शस्त्र लाइसेंस एवं सीवर लाइन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों की जाँच, 55 वृद्धजनों को मिलेंगे चश्मे

साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों की आँखों की जाँच की गई। इनमें से 55 जरूरतमंद वृद्धजनों को हमारी ओर से निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि और दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके।

युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में नई पहल

युवाओं में खेल भावना विकसित करने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 194वें बॉयज यूथ क्लब एवं 134वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बच्चियों को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

चार विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए मिलीं साइकिलें

शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों की राह आसान बनाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत वैष्णवी शर्मा, सामिया ख़ातून, हिमांशु सिंह एवं सैफ खान को साइकिलें प्रदान की गईं। इस पहल से विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपनी शिक्षा सुगमता से जारी रख सकेंगे।

डॉ. राजेश्वर सिंह का संकल्प है कि सरोजनीनगर के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएँ और विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा, जनसंवाद और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *