यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
कामन हेडर एवं 600 एमएम एनआरवी का कराया जाएगा कार्य, नागरिकों से सुबह ही पेयजल संग्रह करने की अपील
लखनऊ। इंदिरा नगर एवं गोमती नगर के सम्मानित उपभोक्ताओं और नागरिकों को सूचित किया जाता है कि गोमती नगर के विकल्प खंड स्थित तृतीय जलकल कठौता में क्लियर वाटर के कामन हेडर तथा 600 एमएम एनआरवी (नॉन रिटर्न वाल्व) से संबंधित कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के चलते 24 अक्टूबर 2026 को तृतीय जलकल कठौता से होने वाली सायंकालीन जलापूर्ति बाधित रहेगी।
नगर निगम एवं जलकल विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 24 अक्टूबर को प्रातःकाल होने वाली जलापूर्ति के दौरान अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का पर्याप्त संग्रह कर लें, ताकि शाम के समय होने वाली असुविधा से बचा जा सके। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।