यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक एवं आगामी संगठनात्मक बैठक मुख्यालय प्रभारी एवं माननीय विधान परिषद सदस्य आदरणीय गोविन्द नारायण शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अशोक रावत ने की। इस अवसर पर सांसद/प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अनूप वाल्मीकि सहित प्रदेश पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया