समाजवादी पार्टी द्वारा बख्शी का तालाब में नियो जेन जी संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से लखनऊ, बख्शी का तालाब में नियो जेन जी संवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा मीनाक्षी अग्रवाल और आमिर तस्लीम द्वारा किया गया। राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा डॉ. सरोज यादव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। अलग-अलग कालेजों से फसर््ट टाइम वोटर्स, स्नातक, परास्नातक, विधि पैरामेडिकल कालेज के छात्र, छात्राओं ने सहभागिता की। कुशीनगर से पूर्व प्रत्याशी राजेश राव बंटी, जूट फार लाइफ संस्था से अंजली सिंह, डॉ. गायत्री ने संवाद किया। छात्र छात्राओं ने निरंतर पेपर लीक, शिक्षा का घटता स्तर, बेरोजगारी, मानसिक तनाव, बढ़ती फीस जैसे मुद्दे उठाये।
डॉ. स्निग्धा ने मानसिक तनाव दूर करने के सुझाव और तरीके बताए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की युवाओं को लेकर नीतियों और विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्र बड़ी उत्सुकता से समाजवादी पार्टी के आने वाले घोषणापत्र का इंतजार कर रहे हैं। अभी भी कुछ छात्रों के परिवार में मुख्य मंत्री रहते हुए श्री अखिलेश यादव जी द्वारा दिए हुए लैपटॉप मौजूद हैं और प्रयोग में हैं।
सौभाग्य दीक्षित कंटेंट क्रियटर ने भी छात्र छात्राओं को, पर्यावरण संरक्षण फाइनांशियस्लि लिटरेसी और सोशल मीडिया के विभिन्न पहलुओं के विषय में बताया। विद्यार्थियों ने मतदान का महत्व और अपने वोट की सुरक्षा करने के विषय में प्रश्न किए। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे प्रश्न से भी युवा चिंतित थे। हाल में बख्शी का तालाब में बाढ़ की विभीषिका से कई गाँव बर्बाद हो गए। क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण सुरक्षा पर समाजवादी पार्टी की नीतियों के विषय में विद्यार्थियों को जूही सिंह ने बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं पर्यावरण संरक्षण के विषय में बहुत संवेदनशील हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क उनकी इसी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *