यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में संवाद एवं समन्वय की पहल करते हुए डिजिटल माध्यमों की व्यापक शक्ति, युवाओं की भागीदारी और जनसामान्य तक प्रभावी संवाद पहुँचाने के विषय पर सार्थक चर्चा की।
मेरा मानना है कि आज सोशल मीडिया केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने, समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और सकारात्मक विचारों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने का एक सशक्त मंच है। इसी दृष्टिकोण के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद स्थापित करना, उनके विचारों एवं अनुभवों को समझना और डिजिटल संवाद की संभावनाओं पर चर्चा करना इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।
बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका रावत जी, उत्तर प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक श्री हिमांशु राज पंडित जी एवं क्षेत्रीय महामंत्री श्री राहुल राज रस्तोगी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने किया।
मेरा प्रयास है कि सोशल मीडिया से जुड़े रचनात्मक लोगों के साथ संवाद और समन्वय को मजबूत करते हुए डिजिटल मंचों की क्षमता को जनसरोकारों, सकारात्मक संवाद और जनभागीदारी से जोड़ा जाए।
मुझे विश्वास है कि विचारों का यह आदान-प्रदान भविष्य में संवाद के नए अवसरों और बेहतर समन्वय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
संवाद से समन्वय, समन्वय से सहभागिता और सहभागिता से व्यापक जनसंपर्क—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए