यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आगामी एक नवंबर 2026 को दिल्ली के “रामलीला मैदान”में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ- देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी, रायबरेली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ए आई सी सी ऑब्जर्वर श्री सरदार राणा गुरजीत सिंह जी, मा. विधायक/ पूर्व मंत्री व पी सी सी ऑब्जर्वर श्री इंदल कुमार रावत जी, पी सी सी ऑब्जर्वर श्री संजय सिंह जी, ए आई सी सी सचिव/ सदस्य, पी सी सी सदस्य, चेयरमैन,जनप्रतिनिधि, उपाध्यक्ष/प्रभारी, जिला महामंत्री/प्रभारी, जिला सचिव /प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री धीरज श्रीवास्तव जी, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी श्री विजयशंकर अग्निहोत्री जी, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक श्री शुजा गांधी जी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल विभागों के अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।