यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
रायबरेली समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों पर मंथन के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री चिंतामणि जी का रायबरेली में प्रथम आगमन हुआ।
रायबरेली पहुंचने पर समाजवादी पार्टी और अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका अत्यंत आत्मीय और जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय रायबरेली मे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बुके देकर राष्ट्रीय सचिव का अभिनंदन किया।इस स्वागत समारोह का नेतृत्व समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येश गौतम हाजीपुर, राष्ट्रीय सचिव अविनीत चौधरी तथा जिला अध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी राजीव गौतम ने किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व आई ए एस चिंतामणि कनौजिया ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, दलित व शोषित समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी होती रही।