ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय हुए सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक थाना सिरसाकलार के ग्राम जुगियापुर का रहने वाला था और अपने ममेरे भाई के साथ रावतपुरा जा रहा था, तभी ग्राम नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवासा के पास हादसा हो गया। रविवार की शाम सिरसाकलार के ग्राम जुगियापुर निवासी शिवमोहन उर्फ भूरे (21) पुत्र कुंवर सिंह अपने ममेरे भाई प्रिंस कुशवाहा निवासी हिम्मतपुर थाना सिरसाकलार के साथ रावतपुरा धाम दर्शन करने जा रहा था तभी नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवसा के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। तभी शिवमोहन ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें तत्काल नदीगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *