भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

,

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में लोकभवन से परिवर्तन चौक तक निकली पदयात्रा

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति सहित लोकभवन से परिवर्तन चौक तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में एनडीए के घटक दल, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ नीरज सिंह ने बताया कि मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान, अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल, निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संजय कुमार निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पांडेय, भाजपा उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं सांसद राज्यसभा प्रकाश पाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सतीश चंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी, भाजपा, दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्या, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश अपर्णा यादव जी, महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री एवं क्षेत्रीय अभियान संयोजक राहुल राज रस्तोगी, विधायक नीरज बोरा, विधायक राजेश्वर सिंह, महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल अनिल दुबे, महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

*केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। यह केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक तंत्र की रक्षा करने, अराजकता फैलाने वाली ताकतों को बेनकाब करने और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों के विरुद्ध जनजागरण का महाअभियान है।
* विपक्षी गठबंधन चुनावों में पराजय के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर आमजन को गुमराह करने और देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा है। कभी चुनाव आयोग तो कभी सर्वोच्च न्यायालय पर आरोप लगाए जाते हैं। देश के युवाओं को भी भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।
* शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को देश के अनेक राज्यों में जनता ने लंबे समय से सत्ता से बाहर रखा है। आज देश के अधिकांश राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकारें हैं। यह जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का परिणाम है।
* उन्होंने कहा कि एक ओर विपक्ष अराजकता और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान में अभूतपूर्व बदलाव आया है। आज दुनिया भारत की बात सुनती भी है और उसका सम्मान भी करती है। भारत को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं।
* उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का केंद्र युवा, किसान, महिलाएं और गरीब हैं। इन चार वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है। प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को नई दिशा मिली है।
* कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों के विरोध और अनुरोध के बावजूद कांग्रेस ने अपनी रैली आयोजित की। इससे पुराने जख्मों को कुरेदने का प्रयास किया गया। उन्होंने राहुल गांधी के संसद में बहस संबंधी बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन जब संसद में चर्चा का अवसर आता है तो विपक्ष सदन से अनुपस्थित रहता है। यदि विपक्ष में साहस है तो संसद में आकर तथ्यों के साथ बहस करे।
* शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विपक्ष ने जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर भी लोगों के बीच भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संवैधानिक संशोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का ऐतिहासिक कार्य भी केंद्र सरकार ने किया।

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी* ने कहा कि भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र की रक्षा, अराजकता को समाप्त करने और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने का महाअभियान है। विपक्षी गठबंधन के नेता चुनाव में पराजय मिलने के बाद कभी चुनाव आयोग तो कभी अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने और देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
* उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष जिस प्रकार युवाओं को गुमराह कर रहा है और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं को राजनीतिक आरोपों के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता लगातार उसे क्यों नकार रही है।
* हाल के चुनावों और विभिन्न राज्यों के स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने विपक्ष को आईना दिखाया है। विपक्ष कभी ईवीएम तो कभी बैलेट पेपर को लेकर सवाल उठाता है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया और परिणामों के बाद भी उसे अपनी राजनीतिक स्थिति पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की बात करने और अपने शासनकाल में बार-बार संविधान संशोधन करने को लेकर भी निशाना साधा।
* कांग्रेस लंबे समय से उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में सत्ता से बाहर है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा और नागालैंड जैसे राज्यों में भी कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है। आज देश के अधिकांश राज्यों में एनडीए की सरकारें जनता के समर्थन से कार्य कर रही हैं।
* एक ओर विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। आज दुनिया भारत की बात सुनती है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का सम्मान बढ़ा है। उत्तर प्रदेश ने भी कानून-व्यवस्था, निवेश, विकास और सुशासन के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाई है
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चार प्रमुख जातियां युवा, किसान, महिला और गरीब को बताया है। इन चारों वर्गों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। गरीबों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय हैं।

*उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक* ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यहां विदेशी ताकतों के इशारे पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि शिवराज के नेतृत्व में भले ही यह यात्रा लखनऊ में हो रही हो, लेकिन इसका संदेश जन-जन तक पहुंचेगा कि भारत में लोकतंत्र सर्वोपरि है और जनता की शक्ति सबसे मजबूत है
* उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी ताकतें चाहे जितना भी विपक्ष को समर्थन दे दें, लेकिन जिस तरह देशवासियों ने अंग्रेजों को खदेड़ने में सफलता हासिल की थी, उसी तरह विदेशी ताकतों के इशारे पर INDI गठबंधन के लोग जो अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उसमें कभी सफल नहीं होंगे।
* उन्होंने आरोप लगाया कि INDI गठबंधन के लोग अपनी कुर्सी और सत्ता की भूख में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वे देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, लेकिन भारत की जनता उनकी मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी।
* बृजेश पाठक ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसक प्रदर्शन और विदेशी ताकतों के इशारे पर सत्ता परिवर्तन की बातें करना देश की संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देना है। विपक्ष के नेताओं ने समय-समय पर ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन की बात कही है। इससे स्पष्ट है कि उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है। वे चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता परिवर्तन में विश्वास नहीं रखते।
* उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के जनादेश का सम्मान किया है। केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में जब विपक्षी दलों को जीत मिली, तब भाजपा ने जनादेश को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा लोकतंत्र में जनता को सर्वोपरि माना है और जनता के आशीर्वाद से ही कार्य किया है।
* उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि INDI गठबंधन, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं की संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने की आदत बन गई है। यहां तक कि इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की नीतियों को दरकिनार कर देश को कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित करने, अस्थिरता फैलाने और जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *