मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा बाजार से अपनी माता जीके लिए की साड़ी की खरीदारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा बाजार में पूज्य माताजी के लिए साड़ी की खरीदारी की। माँ के प्रति प्रेम और उनके लिए कुछ करने का सुख जीवन की सबसे अनमोल अनुभूतियों में से एक है। त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर माताजी के लिए अपनी पसंद से कुछ खरीदना अत्यंत आत्मीय और सुखद अनुभव रहा।

विशेष रूप से त्योहारों के अवसर पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की खुशी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि हमारी छोटी-सी खरीदारी भी स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और उनके परिवारों की आजीविका को संबल प्रदान करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा

आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आत्मसात करते हुए त्योहारों पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी को प्राथमिकता दें और स्वदेशी उत्पादों एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *