तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने लखनऊ के ए बी सी ट्रेनिंग सेंटर का किया भ्रमण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– लखनऊ मॉडल और पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम की कार्यप्रणाली को समझा, तमिलनाडु में विस्तार की तैयारी

लखनऊ। तमिलनाडु राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) ट्रेनिंग सेंटर एवं ABC सेंटर का भौतिक भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में तमिलनाडु राज्य की सचिव श्रीमती अनु जॉर्ज जी, डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी श्री एच. कृष्णनुन्नी जी सहित पशुपालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

अध्ययन भ्रमण के दौरान लखनऊ नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल को केंद्र का भ्रमण कराया और वहां संचालित व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा पशु जन्म नियंत्रण (ABC) कार्यक्रम की पूरी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

*लखनऊ मॉडल को समझने पहुंचे तमिलनाडु के अधिकारी*
उल्लेखनीय है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा लखनऊ मॉडल एवं यहां संचालित ABC कार्यक्रम की सराहना की गई थी। इसी क्रम में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के दल ने लखनऊ के ABC ट्रेनिंग सेंटर एवं ABC सेंटर का अध्ययन भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, कुत्तों के उपचार, नसबंदी, टीकाकरण तथा कार्यक्रम के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

*तमिलनाडु में ABC कार्यक्रम के विस्तार की दिशा में पहल*
डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि इस अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में संचालित ABC कार्यक्रम की सफल कार्यप्रणाली को समझना और यहां के अनुभवों एवं व्यवस्थाओं का अध्ययन करना है, जिससे तमिलनाडु राज्य में भी ABC कार्यक्रम का विस्तार एवं प्रभावी संचालन किया जा सके। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेकर इसे अपने राज्य में लागू करने की संभावनाओं को समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *