खदरा के शिव नगर ओवरहेड टैंक में होगा बाइपास सिस्टम का निर्माण, 22 नवंबर को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– लोनी कटरा, खदरा और ब्रह्म नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पहले से पानी का संचय करने की अपील

लखनऊ। जलकल विभाग के जोन-3 के अंतर्गत शिव नगर, खदरा स्थित ओवरहेड टैंक में बाइपास सिस्टम के निर्माण का कार्य 22 नवंबर 2026, रविवार को कराया जाएगा। यह कार्य सुबह की जलापूर्ति पूरी होने के बाद शुरू किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

*इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति*
जलकल विभाग के अनुसार निर्माण कार्य के कारण लोनी कटरा, खदरा, ब्रह्म नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने इन क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए रविवार को सुबह की जलापूर्ति के दौरान ही अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का पर्याप्त संचय कर लें।

*टैंकर के लिए यहां करें संपर्क*
जलापूर्ति प्रभावित रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता श्री आशुतोष कुमार प्रसाद के मोबाइल नंबर 8173004084 पर संपर्क किया जा सकता है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता, जोन-3 ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *