ऐशबाग की झुग्गी झोपड़ी में आग की घटना के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। ऐशबाग स्थित तिलकनगर की झुग्गी झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग की घटना के बाद भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और आग से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आग की घटना में हुए नुकसान, उनकी समस्याओं और वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से संवेदनशीलता के साथ बातचीत करते हुए उनकी स्थिति को समझा तथा घटना के बाद उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद दुखद है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं को समझना आवश्यक है।उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित स्तर पर सहयोग एवं सहायता के लिए प्रयास करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *