आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तेज की तैयारियां, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी रणनीति

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा लखनऊ महानगर की चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की। बैठक में महानगर प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनाव प्रबंधन की कार्ययोजना एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से सुनियोजित एवं व्यवस्थित चुनाव प्रबंधन की तैयारी शुरू करना आवश्यक है। चुनाव में सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण, बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। लखनऊ महानगर में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है। चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करें। चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में विधानसभा प्रभारी के रूप में पश्चिम से संजय गुप्ता, उत्तर से सरोज सिंह, पूर्व से आर.बी. सिंह, मध्य से राहुल मिश्रा तथा कैंट से रामदेव पाल, विधानसभा विस्तारक के रूप में पश्चिम से कुलदीप मिश्रा, उत्तर से विनीत बाजपेयी, पूर्व से देवेश शुक्ला, मध्य से आयुष तथा कैंट से उमाशंकर बघेल, भाजपा महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, दीपू शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, दीपू शुक्ला, योगेन्द्र पटेल, कुमकुम राजपूत, जी डी शुक्ला, मंत्री आनन्द पाण्डेय, राजेश चौधरी, सतीश मिश्रा, सचिन वैश्य, मयंक बाजपेई, टीआर जोशी, उत्तम मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं चुनाव प्रबंधन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *